फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Utttarakhand: महिला अपराध में बढ़ोतरी को देखते हुए अधिकारियों ने लिया फैसला, ऐसे होगी बहन-बेटियों की सुरक्षा

Tue, 27 Aug 2024 10:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में युवती और नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी क्षेत्र में सुबह से शाम तक गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में युवती और नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी क्षेत्र में सुबह से शाम तक गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी सर्किल में महिला अपराध रोकना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। शनिवार को मुखानी थाने में युवती और रविवार को कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि सभी थाना-चौकी के जिम्मेदारों को आदेश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों की गश्त कराएं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: बच्ची का पीछा करने वाला युवक गिरफ्तार, 250 CCTV खंगालने पर अश्लील हरकत करने वाले की मिली लोकेशन

 

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से ड्यूटी करनी होगी। कहा कि महिलाकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में स्कूटी से गश्त करेंगी। कहीं भी छेड़छाड़ या महिलाओं से जुड़ा मामला होने पर तुरंत चौकी और थाने को सूचनाएं देंगी। इसके बाद टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें