फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: दमुवाढूंगा में महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Mon, 30 Mar 2026 09:46 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में किराये के मकान में रहने वाली बेड़ीनाग निवासी उर्मिला (27) ने शनिवार शाम सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वह अपने पीछे बेटी और बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गई है। मूलरूप से पिथौरागढ़ के फडियाली सलिया बेड़ीनाग निवासी उर्मिला (27) यहां बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा में किराये के मकान में रहती थी।

विज्ञापन


वह करीब तीन साल से यहां रह रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसने फोन कर परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे लोग आनन-फानन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां रात में उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद काठगोदाम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें