फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा नैनीताल और उप शाखा हल्द्वानी ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। महासंघ ने सरकार पर छठे वेतन आयोग के लाभ, एसीपी व्यवस्था की बहाली, वेतन विसंगति दूर करने और संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक करने जैसी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि समाधान न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


रविवार को तिकोनिया स्थित वन विभाग के संघ भवन में कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन राय ने और संचालन शाखा सचिव सुरेश यादव ने किया। इस दौरान महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव 26 अप्रैल को कराने का भी निर्णय लिया गया। वहां नाजिम सिद्दीकी, भूपाल सिंह, रमेश गिरी, मोहन चंद्र उपाध्याय, देवेंद्र बगड़वाल, प्रेम राम, चंद्र सिंह शाही, देव सिंह, प्रकाश पांडे और निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें