फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी के रामश्रय विहार में चोरी, बैंक महिला कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी गायब

Tue, 04 Aug 2026 09:16 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

रामश्रय विहार में चोरों ने एक बैंक महिला कर्मी के मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी शहर में पुलिस बल के कांवड़ ड्यूटी में व्यस्त होते ही शहर में चोर और अपराधी सक्रिय हो गए हैं। रामश्रय विहार में चोरों ने एक बैंक महिला कर्मी के मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामपुर रोड पंचायत घर रामश्रय विहार निवासी शिवराज सिंह एक अगस्त को अपनी माता के साथ पहाड़ गए थे। उनकी पत्नी शहर में एक बैंक में कार्यरत हैं। बैंक से ड्यूटी खत्म करने के बाद वह भी बेटी को लेने रामनगर में अपने मायके चली गईं। रविवार को वह घर लौटी तो ताले टूटे मिले। भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। चोर अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखा 50 हजार कैश और जेवरात चुरा ले गए। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मंगलवार को शिवराज की पत्नी ने चौकी पहुंचकर प्रभारी मनोज कुमार से मुलाकात की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने घर के पास आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

इन चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन

शहर में 14 जुलाई की रात मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर से चोरों ने दो चिकित्सकों के बंद घरों से लाखों के जेवरात और 90 हजार की नकदी पार कर ली थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर तीन नकाबपोश बदमाश नजर आए थे। इसके आठ दिन बाद टीपीनगर चौकी क्षेत्र से रेस्टोरेंट का तंदूर चोरी कर लिया गया। इन चोरियों का खुलासा पुलिस के लिए पहले से चुनौती बना था और अब चोरी की एक और वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

 

संबंधित थाना और कोतवाल प्रभारियों को लंबित वारदातों का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें