फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में 238 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
बेड़ीनाग में पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शराब पकड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग। पुलिस ने अंग्रेेजी शराब की 238 पेटियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं तस्करी में लिप्त दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एसआई विजय नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कोटमन्या की ओर से आ रही पिकप (यूके04सीबी3165) को रोका। इसमें पुलिस को अंग्रेजी शराब की 118 पेटियां बरामद हुईं। वहीं एक अन्य वाहन (यूके07सीबी3829) शराब की 120 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने वाहन चालक बालवीर सिंह व हेल्पर पूरण सिंह निवासी गणाई गंगोली और दूसरे वाहन में सवार चालक गौरव सिंह निवासी सुकुड़ा बैंड अल्मोड़ा व हेल्पर दिनेश सिंह निवासी विश्वनाथ रोड निवासी अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत पौने दो लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस टीम में सुनील सुतेड़ी, कैलाश मुरारी, राजेंद्र गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें