फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरेडा बनाएगा सोलर पार्क, 50 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

Fri, 06 Jan 2017 01:57 AM IST
राजीव शुक्ला
विज्ञापन
सोलर प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिडकुल क्षेत्र में उरेडा सोलर पार्क का निर्माण कराएगा। इस पार्क में 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इसमें साढ़े दस करोड़ का बजट खर्च होगा। उरेडा द्वारा तैयार की गई इस योजना की डीपीआर को केंद्र सरकार ने स्वीकृति देने के साथ ही पहली किश्त के रूप में दो करोड़ 33 लाख की धनराशि दे दी है।
विज्ञापन


बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सोलर पार्क स्थापित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए उरेडा ने तैयारी शुरू कर दी है।

उरेडा के मुख्य परियोजना प्रबंधक एके त्यागी ने बताया कि सिडकुल में 50 मेगावाट का सोलर पार्क स्थापित किए जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसमें सितारगंज सिडकुल में दस - दस मेगावाट के तीन तथा खुरपिया फार्म (काशीपुर) में 20 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की योजना है।
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा सिडकुल को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सोलर पार्क प्रोजेक्ट की 10 करोड़ 50 लाख रुपए की डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। केंद्र सरकार ने डीपीआर को मंजूरी प्रदान कर दी है।

मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार की ओर से प्रति मेगावाट 20 लाख रुपए सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में केंद्र से 2.33 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर प्रोजेक्ट स्थापित किए जाने को निविदाएं करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सिडकुल ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने बताया कि सिडकुल द्वारा सोलर पार्क में ढांचागत सुविधाएं तैयार की जाएंगी तथा इन कार्यों पर जो भी व्यय आएगा उस राशि को सोलर पार्क संचालक फर्म द्वारा किश्तों में सिडकुल को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोलर पार्क में होने उत्पादन होने वाली बिजली को पावर कारपोरेशन का देने का प्रावधान किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें