फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से गश्त करेंगे पुलिस के जवान

Mon, 30 Mar 2015 12:39 AM IST
राजेंद्र सिंह बिष्ट ‘बबली’/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने शहर और शरीर दोनों को दुरुस्त रखने को ‘साइकिल से गश्त का फार्मूला’ निकाला है। एसएसपी सुबह साइकिल से अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को लाव लश्कर, तामझाम के साथ देखने के आदी हो चुके लोगों को अंदाजा भी नहीं हो पाता है कि उनके बगल में एसएसपी साइकिल से चल रहे हैं, इससे शहर की समस्या, पुलिस कर्मियों की चौकसी के बारे में कप्तान को सीधी जानकारी मिल रही है। अब वह प्रत्येक थाने में दो साइकिल देकर पुलिस कर्मियों से गश्त कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आज के दौर में जहां हर कोई साइकिल चलाने से बचता हैं, वहीं एसएसपी सेंथिल अबुदई ने थाना क्षेत्र में एक नई शुरुआत की है, वे पिछले एक हफ्ते से हल्द्वानी के हर हिस्से में साइकिल चलाकर गश्त करके लोगों से मिलने के साथ ही इलाके की गहरी जमीनी हकीकत से भी वाकिफ हो रहें है।

कप्तान सेंथिल अबुदई का कहना है कि  अब पुलिस शहर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में साइकिल से पेट्रोलिंग करेगी। प्रत्येक थाने में दो-दो साइकिलें देकर इसकी शुरुआत की जाएगी, इसके साथ ही रामनगर थाने को भी साइकिल देने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि बाइक से पेट्रोलिंग में जवान तेजी से आगे निकल जाते हैं, जबकि साइकिल से जाने पर इलाके की अच्छी जानकारी हो जाती हैं और लोगों के साथ सिपाहियों का बेहतर तालमेल भी बना रहेगा।
विज्ञापन


जवानों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और पुराने जमाने की पुलिसिंग की याद भी ताजा रहेगी। भीड़-भाड़ वाले इलाके  में साइकिल से गश्त करने में सुविधा भी रहती हैं और सबसे बड़ी बात कि उनके पेट्रोल की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें