फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Wed, 11 Nov 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की आड़ में तंत्र-मंत्र करने वालों से वन्य जीवों को बचाने के लिये कार्बेट टाइगर रिजर्व और रामनगर वन प्रभाग ने जंगलों में संयुक्त गश्त की। वन विभाग में दीपावली के मौके पर फील्डकर्मियों के अवकाश भी रद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पार्क वार्डन शिवराज चंद्र ने बताया दीपावली के मौके पर वनकर्मियों के अवकाश पर होने की वजह से जंगलों में अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार करने वालों की घुसपैठ का खतरा बना रहता है।

तंत्र-मंत्र से जुड़े लोग उल्लू प्रजाति के पक्षी पकड़ते हैं। जिससे बचने के लिये दोनों डिवीजनों के वनकर्मियों की संयुक्त गश्त क्षेत्र में कराई जा रही है।
विज्ञापन


पहली रेंज में यह गश्त आमडंडा से शुरू होकर ढिकुली, मोहान के जंगल तक की जा रही है। इसी प्रकार अन्य रेंजो में भी इसी पेटर्न पर गश्त की जा रही है, जिससे अवैध रुप से घुसपैठ करने वालो की धरपकड़ की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें