फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (सल्ट)। पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी सास, पत्नी और साली पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों को लहूलुहान करके हमलावर मौके से फरार हो गया। इधर, हादसे में घायल तीनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सल्ट ब्लाक के सिमल जसपुर में भिताकोट निवासी अर्जुन सिंह नेगी की पत्नी बीना देवी (22) कुछ दिन पहले अपने मायके आ गई थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी दिन से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। रविवार शाम अर्जुन गुपचुप तरीके से अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सास देवकी देवी (48) पत्नी सादर सिंह और साली नीमा देवी (20) पत्नी लक्ष्मण सिंह ने बचाने की कोशिश की तो अर्जुन ने दोनों पर चाकू से वार करके उन्हें भी घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर गांव वालों को आता देख हमलावर फरार हो गया।
इधर, ग्रामीणों ने बुरी तरह जख्मी तीनों महिलाओं को चारपाई पर लादकर दो किलोमीटर दूर सड़क मुनरा तक पहुंचे, जहां पर खड़ी 108 सेवा उन्हें पीएचसी देवायल ले गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों के गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इधर राजस्व पुलिस अस्पताल पहुंचकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें