फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बीवी ने चाय की दुकान से उठाया फ्राईपैन, फिर पति को पीटा; मंडी में मची भगदड़, जानें पूरा मामला

Wed, 10 Jun 2026 12:01 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में सोमवार शाम पति-पत्नी में खरीदारी के दौरान विवाद हो गया। गुस्साई पत्नी ने पास की चाय की दुकान से फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया, जिससे वह वहां से भाग खड़ा हुआ। 

 
विज्ञापन
पति पत्नी की लड़ाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम खरीदारी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीवी ने चाय की दुकान से फ्राईपैन उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। इस पर पति वहां से भाग गया।

मंगलपड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम एक महिला और पुरुष में विवाद हो गया। जब लोग उनके पास पहुंचे तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं और घरेलू कारणों से विवाद हो रहा है। इस पर लोग लोग पीछे हट गए। इस दौरान पत्नी ने पास की दुकान से फ्राईपैन उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। दो तीन वार खाने के बाद पति भागने लगा। पत्नी भी फाईपैन लेकर उसके पीछे दौड़ी। इससे 15 से 20 मिनट तक वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही।

विज्ञापन


हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने भी तहरीर भी नहीं दी है। फिर भी सीसीटीवी के जरिए शांति भंग करने वालों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें