फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham: कैंची धाम मार्ग पर 15 को वाहनों की एंट्री बैन, मार्ग पर भंडारा और पार्किंग की अनुमति नहीं होगी

Tue, 09 Jun 2026 01:18 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली

सार

कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर शेष सभी वाहनों के लिए भवाली-कैंची धाम मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। 
विज्ञापन
कैंची धाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के कैंची धाम में 15 जून को होने वाले धाम के स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में एडीएम विवेक राय ने यातायात, पार्किंग, शटल सेवा, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन और सुरक्षा प्रबंधों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि 15 जून को इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर शेष सभी वाहनों के लिए भवाली-कैंची धाम मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और भवाली से शटल सेवा संचालित होगी। निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक नियमित शटल चलाई जाएगी। मार्ग पर कहीं भी वाहन पार्किंग और भंडारा आयोजन की अनुमति नहीं होगी। बैठक में मंदिर समिति के ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी, प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू, एसडीएम अनुराग आर्या, नवाजिश खलीक, सीओ रविकांत सेमवाल, दिव्यांशु, रेवाधर मठपाल, आदि मौजूद रहे। 

दो एंबुलेंस के साथ तीन दिन तैनात रहेगी मेडिकल टीम

एडीएम विवेक राय ने बताया कि मेला क्षेत्र, मार्ग में नगर पालिका भवाली और जिला पंचायत को आपसी समन्वय से सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा गया है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मी तैनात रखने के साथ मोबाइल शौचालय लगाने के भी निर्देश दिए। मंदिर परिसर और पूरे मार्ग पर दिन में कम से कम तीन बार वाहनों से कूड़ा उठाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस पर तीन दिन तक कैंची में दो एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें