फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किसका वाहन कहां खड़ा होगा, कर दिया तय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेशनल गेम्स के समापन समारोह को लेकर शहर में कई जगहों पर पार्किंग बना दी गई है। मुख्य पार्किंग वीआईपी के लिए होगी और यह स्टेडियम के पास बनी है। स्टेडियम के अंदर केवल वीआईपी के वाहन जा सकेंगे। ये वाहन मंत्री व अन्य महत्वपूर्ण लोगों के होंगे।
विज्ञापन


एमबी कॉलेज में बसों की पार्किंग होगी, वहां से महत्वपूर्ण लोग शटल बस सेवा के जरिये स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे। आरटीओ के फिटनेस सेंटर की पार्किंग में बाहर से आने वाली बसें खड़ी होंगी। कुंवरपुर के पास जू पार्किंग के पास भी वाहन खड़े किए जाएंगे। चोरगलिया में कार पार्क की जाएंगी। शहर के वाहन भी यहां खड़े होंगे। इसे सेमी वीआईपी पार्किंग माना गया है। इसके साथ ही देवी मंदिर के पास भी वीआईपी पार्किंग होगी। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने भी पार्किंग बनाई गई है। 50-50मॉल के पास भी पार्किंग बनाई गई है। जू-सफारी के निदेशक कार्यालय के प्रांगण में भी पार्किंग होगी। आईएसबीटी में भी पार्किंग की जाएगी।


वाहनों का रहेगा डायवर्जन
हल्द्वानी। पूरे हल्द्वानी क्षेत्र में 14 फरवरी को भारी वाहनों पर बैन रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से मैदान इलाके में आने वाले वाहनों को भवाली से नंबर वन बैंड से रूसी बाईपास द्वितीय से प्रथम होते हुए कालाढूंगी भेजा जाएगा। मैदानी इलाकों से पर्वतीय जगहों पर जाने वाले वाहन भी कालाढूंगी मार्ग का ही उपयोग करेंगे। मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले छोटे वाहन कालाढूंगी-मंगोली होकर जाएंगे। चोरगलिया क्षेत्र में भारी वाहन एक भी नहीं चलेंगे। छोटे वाहनों को नदी के कच्चे रास्ते से आरटीओ फिटनेस सेंटर से तीन पानी होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें