फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जू में जल्द आएंगे व्हाइट टाइगर और मकाऊ पक्षी

Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में जल्द ही पर्यटकों को सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाऊ पक्षी देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए पटना और देहरादून चिड़ियाघर के साथ एनिमल एक्सचेंज (वन्यजीव आदान-प्रदान) का प्रस्ताव अंतिम चरण में पहुंच गया है। दोनों चिड़ियाघरों के साथ इस संबंध में आपसी सहमति भी बन चुकी है।
विज्ञापन

प्राणी उद्यान के डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि पटना चिड़ियाघर से मादा व्हाइट टाइगर लाने की योजना है। इसके बदले नैनीताल जू की ओर से एक काला भालू पटना चिड़ियाघर को दिया जाएगा। इस संबंध में दोनों चिड़ियाघरों के बीच लंबे समय से पत्राचार और बातचीत चल रही थी। देहरादून चिड़ियाघर के साथ भी वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी है। इसके तहत नैनीताल जू में मकाऊ पक्षियों को लाया जाएगा। इनके बदले यहां से चीर फिजेंट पक्षी देहरादून जू को दिए जाएंगे।
दोनों चिड़ियाघरों से सहमति मिलने के बाद अब प्रस्ताव केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की तकनीकी समिति के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद वन्यजीवों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए तीन से छह महीने का समय निर्धारित किया गया है। - आकाश गंगवार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें