फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां गए गजराज...

Tue, 07 Feb 2017 01:59 AM IST
निशांत खनी
विज्ञापन
आखिर कहां गए गजराज... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट चुनावी रण में ‘अंतर्ध्यान’ हो गए हैं। गजराज की भीमताल सीट से प्रबल दावेदारी की थी। टिकट की दौड़ में बाहर होने के बाद गजराज ने नैनीताल जिले की सीटों पर हो रही चुनावी सरगर्मी से भी दूरियां बढ़ा ली हैं।
विज्ञापन


बतौर प्रदेश महामंत्री गजराज का कद ही बड़ा नहीं है, बल्कि कई विधानसभाओं में उनका ठीकठाक दखल भी है। चुनावी बयार में उनकी गैर मौजूदगी भाजपा में चर्चाओं में हैं।

गजराज बिष्ट भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन की कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। गजराज बिष्ट विगत एक दशक से संगठन की राजनीति से जनता की राजनीति में कदम रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन, किस्मत उनके साथ नहीं है। भीमताल से गजराज बिष्ट ने प्रबल दावेदारी की थी। इससे पहले भी गजराज 2007 में हल्द्वानी और 2012 में कालाढूंगी से दावेदारी कर चुके हैं। भीमताल से दावेदारी के साथ उनका मजबूत आधार भी था।

गजराज की युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है, लेकिन टिकट कटने के बाद गजराज के साथ उनके समर्थक भी मायूस हैं। चुनावी बयार में नैनीताल जिले की सभी सीटों पर भाजपा को गजराज की जरूरत महसूस होने लगी है।

गजराज एक प्रखर वक्ता हैं। ठाकुर बहुल सीटों पर उनका क्रेज है। लेकिन, गजराज बिष्ट ने चुनावी माहौल में स्थानीय प्रत्याशियों से दूरियां बना रखी है। मतदान के गिनती के दिन बाकी हैं और अभी तक किसी भी प्रत्याशी के जनसंपर्क एवं कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी दर्ज नहीं हो सकी है। प्रदेश महामंत्री कहां हैं? स्थानीय नेताओं को कोई जानकारी नहीं है।

रुद्रपुर में 11 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली का संयोजक बनाया है। रैली की तैयारियों में व्यस्त हूं। पार्टी ने राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रमों का समन्वयक भी बनाया है। जिसके चलते नैनीताल जिले की सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में मैदान में नहीं उतर पा रहा हूं।
विज्ञापन

- गजराज बिष्ट, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें