फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट बाबू और युवक को तत्काल टिकट ब्लैक मेलिंग करते दबोचा

Sun, 29 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं(नैनीताल)।
विज्ञापन
रेलवे विजिलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर एसकेएस राठौर के निर्देश पर रविवार को रेलवे की स्पेशल विजलेंस टीम के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने काठगोदाम में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने रेलवे के आफिसर गेस्ट हाउस के पास हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में तैनात टिकट बाबू अखिलेश कुमार अभिमन्यु निवासी रेलवे कालोनी काठगोदाम व हल्द्वानी वार्ड नंबर चार निवासी राजेश देवल को तीन तत्काल टिकटों व पैसों के लेन देन करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि टिकट बाबू अपनी ड्यूटी के दौरान तत्काल टिकट बनाकर राजेश को सप्लाई करता था। जिसके बाद राजेश यात्रियों को टिकट ब्लैक करता थ। टीम ने रेल कर्मी समेत अन्य एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच लालकुआं में तैनात सब इंसपेक्टर रनदीप कुमार को सौंपी गयी है।
विज्ञापन


इधर, टिकटों की दलाली में रेलवे कर्मचारी के पकडे़ जाने से विभाग में खलबली मची है। बता दें कि इससे पूर्व लालकुआं व हल्द्वानी में रेलवे की स्पेशल विजलेंस टीम ने घेराबंदी कर तत्काल टिकटों के दो दलालों को दबोचने में सफलता हासिल की थी। पकडे़ गए दोनों आरोपियों का रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें