फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गाड़ी हटाने के लिए कहने पर पुलिसकर्मी घसीटते हुए ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिसकर्मी से गाड़ी हटाने के लिए कहना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। मामले में पुलिसिया रौब दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुए दुकानदार को डायल 112 के वाहन में बिठा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



बेस अस्पताल के निकट एक दुकानदार चाय का खोखा चलाता है। शनिवार सुबह एक पुलिसकर्मी आया और दुकान के आगे काली रंग की कार लगा दी। दुकानदार ने वाहन हटाने को कहा तो उसे यह बात नागवार गुजरी। आरोप है कि पहले उसने दुकानदार को गालियां दी फिर डायल 112 पर कॉल कर पुलिसकर्मियों को बुला लिया। एक एसआई और दो कांस्टेबल पहुंचे और दुकानदार को ही कॉलर पकड़ते हुए घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पहले दुकानदार की ओर से पुलिसकर्मी को अपशब्द कहे गए। इस पर दुकानदार ने हीरानगर चौकी में माफीनामा भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें