फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर लौट खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

विज्ञापन
ामनगर के खिलाड़ियों का सम्मानित करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में तीन से आठ जुलाई तक हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में रामनगर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। महाविद्यालय में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश चंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता के डबल इवेंट महिला वर्ग में भावना जोशी ने कांस्य पदक, ट्रिपल इवेंट महिला वर्ग में प्रियांशी, श्रुति हल्सी और काजल डौर्बी ने रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग ट्रिपल में महेंद्र आर्य ने कांस्य पदक जीता। अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुमन कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. जीसी पंत समेत प्राध्यापकों ने बधाई दी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने समस्त खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें