फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और आठ मार्च को बदल सकता है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हवा के बदले रुख से गर्मी से राहत मिली। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सात और आठ मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही चटक धूप खिली थी। अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से आधा डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण पश्चिम दिशा से 1.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें