अल्मोड़ा। जिले में विदेशी मदिरा की 23 और देसी मदिरा की 12 दुकानों का आवंटन उच्चतम बोलीदाता को किया गया। 22 दुकानों के लिए कोई आवेदन न मिलने पर दोबारा टेंडर जारी होेंगे। आवंटित दुकानों से एक साल में 134 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विदेशी मदिरा की कुल 31 और देसी मदिरा की 26 दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे। विदेशी मदिरा की आठ और देसी मदिरा की 14 दुकानों के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जिनका व्यवस्थापन ई-टेंडर के माध्यम से दूसरे चरण में चार से 12 मार्च तक किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति जिला आबकारी अधिकारी एवं क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों से जानकारी ले सकते हैं। इस अवसर पर एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य कोषाधिकारी हमेंद्र प्रकाश गंगवार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार लाम्बा, जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, आबकारी निरीक्षक तारा चंद्र पुरोहित, चंदन सिंह लटवाल, राजेंद्र चैसाली आदि थे।