फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अलर्ट : आज से से बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी दी है। इससे ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क ही रहा है। हल्के बादलों और हवाएं चलने से तापमान जरूर कम रहा लेकिन दिसंबर शुरू होते ही मौसम चक्र में भी बदलाव दिखाई देने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने से मौसम परिवर्तन का भी आभास हो गया। अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें