फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालडांठ, बिठौरिया इलाके में बाधित रही पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार को रकसिया नाले के उफनाने से चंबल पुल के पास मुख्य पेयजल लाइन के टूटने से लालडांठ, बिठौरिया इलाके में पेयजल का संकट हो गया। शुक्रवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। शनिवार को भी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने से इलाके की सुबह की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। करीब 25 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। जलसंस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि रकसिया नाले से टूटी हुई पेयजल लाइन को दोपहर 12 बजे ठीक कर दिया गया। ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रकसिया में बार-बार टूट रही पेयजल लाइन का स्थायी समाधान तलाशा जाएगा।
विज्ञापन

नलकूप लगाने के महीने भर बाद ही पेयजल सप्लाई ठप
हल्द्वानी। जलनिगम भीमताल डिविजन ने कुसुमखेड़ा के सत्या विहार में नलकूप और ओवरहेड टैंक का एक महीने पहले ही निर्माण कराया है। उसमें पेयजल आपूर्ति भी करा दी गई। जलसंस्थान के अवर अभियंता एमसी सती ने बताया कि नलकूप की मुख्य पेयजल लाइन यूनिवर्सल स्कूल के पास बंद हो गई है। इससे सत्या विहार, आरटीओ रोड आदि इलाकों में पेयजल का संकट हो गया है। एक हफ्ते से पेयजल संकट बना है। जलनिगम के अधिकारियों को कई बार बता दिया गया है लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इधर, जलनिगम के अवर अभियंता विवेक भट्ट ने बताया कि नलकूप से सप्लाई शुरू करने के बाद सभी लाइनों में समान रूप से पेयजल आपूर्ति की गई। वर्तमान में कुछ लाइनें चोक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें