फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवीधूरा में होने लगी पानी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती देवीधूरा क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही पानी की दिक्कत होने लगी है। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से पानी की समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल निगम की ओर से देवीधूरा कूण पंपिंग योजना के तहत गांव में पानी की लाइन बिछाई गई है। इससे गांव के परिवारों को सुबह के समय लगभग एक से डेढ़ घंटे पानी की सप्लाई की जाती है। इन दिनों गर्मी शुरू होते ही गांव में न तो पानी तय समय पर आ रहा ना ही जरूरत के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। लोगों ने निगम के अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। जल निगम के सहायक अभियंता देवांशु शर्मा ने बताया कि लाइट न आने के कारण बीच में एक दो दिन पानी की आपूर्ति बाधित रही। जल्द ही गांव में पेयजल की सही व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें