फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह गांवों में पानी का संकट, आयुक्त से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पानी की समस्या से जूझ रहे रामगढ़ और बेतालघाट ब्लाॅक के छह गांवों के लोगों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की। कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


हरिनगर हरतोला के प्रशासक सुंदर लाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कुमाऊं आयुक्त रावत से मुलाकात की। बताया कि रामगढ़ और बेतालघाट ब्लाॅक के कई गांवों को अभी जल जीवन मिशन के तहत पानी नहीं मिल पाया है। पुरानी योजनाओं के नलों में महीनों से पानी की बूंद नहीं टपकी, लेकिन बिल नियमित आ रहे हैं। हरिनगर हरतोला, उलगौर, सतपुली, डहरा, सुंदरखाल और पटकोड़ा के लोग लंबे समय से पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर कनेक्शन काटने की मांग की है। कहा कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, शिशु मंदिर के बच्चे भी मध्याह्न भोजन के लिए पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 20 दिन पूर्व जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। आरोप है कि क्षेत्र में की रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस में विभागीय मिलीभगत से पानी के कनेक्शन दिए गए हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर ललित प्रसाद, हरीश चंद्र, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष मनीष जोशी, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें