फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले में 60.38 प्रतिशत हुआ उपचुनाव में मतदान

Tue, 13 Oct 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। जिले में सोमवार को एक ग्राम प्रधान और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव हुआ। तीनों जगहों पर कुल 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिला पंचस्थानी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सतीश तिवारी ने बताया कि बेतालघाट ब्लॉक की भतरोज ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के पद पर 56.19 प्रतिशत, रामनगर ब्लॉक के सांवल्दे में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 58.24 प्रतिशत, कोटाबाग ब्लॉक की नयागांव चंदन सिंह में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर 65.32 प्रतिशत मतदान हुआ। बताया कि बुधवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन



कोटाबाग में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
कालाढूंगी। विकासखंड कोटाबाग के नयागांव चंदन सिंह क्षेत्र पंचायत सीट पर सोमवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस सीट पर पूर्व निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोहर आर्या के असामयिक निधन के कारण उपचुनाव कराया गया। 1559 मतदाताओं में से 1019 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी जगदीश चंद्र पंत ने बताया कि चुनाव में भुवन आर्या, संदीप चन्याल और रोहित आर्या के बीच मुकाबला है। बताया कि 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें