फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सिरौलीकलां में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण होगा

Fri, 03 Apr 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की अधिसूचना के तहत नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां की मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी दी है। अंतिम प्रकाशन 20 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन


पुनरीक्षण के लिए निर्वाचकों की संदर्भ तिथि एक जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि तक जो भी व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनके नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जाएंगे। संगणक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। यह कार्य 11 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद, प्रारूप नामावली की पांडुलिपि 12 से 16 अप्रैल तक तैयार की जाएगी।
प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री और फोटो स्टेट का काम 17 अप्रैल से एक मई तक संपन्न होगा। निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन दो मई को किया जाएगा। तीन से नौ मई तक मतदाता सूचियों के आलेख्य का निरीक्षण किया जा सकेगा। इस अवधि में नागरिक अपने दावे और आपत्तियां भी दाखिल कर सकते हैं। प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 10 से 14 मई तक किया जाएगा। विस्तृत पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई ये मतदाता सूचियां आगामी सामान्य उप निर्वाचन में प्रयुक्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें