फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बोट हाउस क्लब पार्क का किया जा रहा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब पार्क का इन दिनों कायाकल्प किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से जीर्णोद्धार कार्य के पूरा होने के बाद यह पार्क देवभूमि रजत पार्क के रूप में पहचाना जाएगा। नगर पालिका के जेई विपिन पुरोहित के अनुसार लगभग 48.69 लाख रुपये की लागत से पार्क को आधुनिक और सांस्कृतिक रूप देने के लिए इसमें कई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। मुख्य आकर्षण में भव्य एंट्रेंस गेट, ओपन जिम, पाथ-वे और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट शामिल है। वर्तमान में 45 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है। विभाग का लक्ष्य अगले महीने तक निर्माण कार्य को पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें