हल्द्वानी। मुख्यालय के आदेश के बाद काठगोदाम डिपो ने दिल्ली रूट पर दो वाल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह नौ बजे चली बस पहली बस से सिर्फ तीन और रात दस बजे चली बस से 29 यात्री दिल्ली गए।
काठगोदाम स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर वाल्वो बस का संचालन शुरू किया गया है। उधर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि निगम घाटे में चल रहा है। हल्द्वानी से वाल्वो बस में यात्री न के बराबर मिलते हैं। इसके चलाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता आन सिंह जीना ने कहा कि घाटे में चल रही वाल्वो को चलाने की जरूरत नहीं है।