फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मौसम में उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण बढ़ा

Sun, 08 Nov 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

खुश्क मौसम और तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बेस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी अच्छी-खासी है। अस्पताल में हर दिन करीब 200 मरीजों की ओपीडी हो रही है। वहीं, सांस संबंधी दिक्कतों के चार से पांच मरीज भी रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीएच में रोजाना संक्रमण के 10 से 12 मरीज आ रहे हैं। इसी तरह सांस के भी 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं बेस अस्पताल की वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विनीता निखुर्पा के अनुसार अब हेल्थी सीजन का मौसम शुरू हो रहा है लेकिन इस बीच मौसम में ठंड-गर्मी और बदलाव के चलते वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। सांस के मरीजों को भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार और लगातार खांसी होने पर अस्पताल में आकर जांच कराएं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वायरल संक्रमण के ही मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर के सुझाव और बचाव के उपाय
- कोल्ड ड्रि्ंक, फ्रिज का पानी, दही आदि ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें, सुबह-शाम बाहर निकलने में एहतियात बरतें।
- पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीएं। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान रखने की जरुरत।
- हाथों की नियमित सफाई और डॉक्टरी सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें