हल्द्वानी। बदलते हुए मौसम में वायरल, टायफायड समेत गले के संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। जोड़ों में दर्द, त्वचा और नेत्र रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ हो रही है। बेस अस्पताल में 166 में से 125 बेड फुल चल रहे हैं।
एसटीएच और बेस अस्पताल में इन दिनों मरीजों की तादाद बढ़ी है। मेडिसिन विभाग के अलावा त्वचा रोग, बाल रोग और स्त्री रोग विभाग में भी लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बेस अस्पताल में अधिकतर बेड भरे हुए हैं। पीएमएस डॉ. केएस दताल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल इंफेक्शन के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। पेट संबंधी बीमारियां ऐसे मौसम में ज्यादा होती हैं। इस समय 1400 से अधिक ओपीडी लगातार जा रही है। आगे डेंगू, मलेरिया के संक्रमण का भी खतरा है इसलिए ऐसे मरीजों के लिए अलग से 10 बेड की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी डेंगू, मलेरिया के मरीज नहीं हैं।
:-
डॉक्टरी सलाह
:-पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिएं और पूरी बांह का कपड़ा पहनें।
:-संतुलित आहार और घर का ताजा भोजन करें।
:-गर्मी होने पर दिन या शाम के समय नहाने से बचें।
:-अपने घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें।
:-किसी भी तरह का संक्रमण होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे।