फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ढाई करोड़ की योजना से ग्रामीणों को मिलेगा पानी

Sat, 11 Oct 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। इस साल रामनगर ब्लॉक में राजस्व गांव बनकर शामिल हुए रामपुर, लेटी और चोपड़ा गांव में पेयजल लाइन बिछाने के लिए जल संस्थान ने दो करोड़ 69 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

टोंगिया पद्धति के अंतर्गत 1932 में बसाए गए टोंगिया ग्राम लेटी, रामपुर व चोपड़ा को इस साल राजस्व में शामिल किया गया है। तीनों गांवों में वन पंचायत की ओर से पानी की लाइन बिछाई गई है लेकिन लाइन पुरानी व पानी के टैंक की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां ग्रामीणों को अब राजस्व गांव की तरह ही सुविधाएं दी जाएंगी।

373 परिवार होंगे लाभान्वित
शासन से मंजूरी मिलते ही रामपुर के 128, लेटी के 110 और चोपड़ा गांव के 135 परिवारों को नई पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा। रामपुर गांव में एक करोड़ 10 लाख रुपये से पानी की लाइन व 60 केएल का टैंक निर्माण, लेटी में 83 लाख से पानी की लाइन व 60 केएल का टैंक और चोपड़ा गांव में 76 लाख से पानी की लाइन व 40 केएल के टैंक निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

-
पानी की लाइन बिछाने और टैंक निर्माण के लिए शासन को दो करोड़ 69 लाख का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही ग्रामीणों को योजना से जोड़कर इसका लाभ दिया जाएगा। - मनोज गंगवार, ईई जल संस्थान रामनगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें