फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने हाईवे पर दिया धरना

Sun, 02 Aug 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कठघरिया में ज्ञापन देते ग्रामीण। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हल्द्वानी। ब्लॉक बच्ची नगर क्षेत्र में नजर आ रहे तेंदुए और उनके शावकों को रेस्क्यू कराने की मांग के लिए क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को लामाचौड़ क्षेत्र में हाईवे पर नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर छवि कांडपाल बोरा ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ और उसके शावक नजर आ रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर भाखड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नीरज रौतेला ने उन्हें शनिवार को वार्ता के लिए 11 बजे दफ्तर में बुलाया था। वह जब ग्रामीणों के साथ दफ्तर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। रेंजर को फोन किया गया तो वह टालमटोल करने लगे। उन्होंने बताया कि इससे गुस्साए ग्रामीण लामाचौड़ में ही एनएच पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के धरने पर बैठने की खबर मिलते के तुरंत बाद रेंजर मौके पर पहुंचे। डॉ. बोरा समेत अन्य ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन देकर तेंदुए और उसके शावकों से ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की। कहा कि यदि शीघ्र तेंदुए और उनके शावकों को जंगल में नहीं छोड़ा गया तो वह आंदोलन करेंगे। वन क्षेत्राधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। धरने पर बैठने वालों में भाजपा नेता प्रमोद बोरा, सुमन नगरकोटी, द्रौपदी मेहरा, गुड्डी भंडारी, लीला कालाकोटी, राधा रावत, पुष्पा सनवाल, राधा पांगती, नीमा उप्रेती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें