फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रामीणों ने नंबर वन बैंड में प्रदर्शन किया

Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट। काठगोदाम में बैली ब्रिज की मरम्मत और रूट डायवर्जन से पास के 12 से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं। प्रशासन की ओर से ठोस इंतजाम नहीं करने पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नंबर वन बैंड पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा से वार्ता कर ग्रामीणों ने क्षेत्र के लोगों को आने जाने देने की मांग की। बताया कि ज्योलीकोट और आसपास के गांवों के लोग दैनिक कार्यों के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। नंबर वन बैंड पर यातायात रोकने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे के नेतृत्व में ग्राम प्रशासक जानकी चनियाल, शशि, रजनी रावत, अमित कुमार, हरगोविंद रावत, जीवन चंद्र, मनोज चनियाल, सोनू, नवल कुमार ने प्रदर्शन किया।

रानीबाग और कैंची धाम क्षेत्र में जाम से लोग हुए परेशान
भीमताल (नैनीताल)। काठगोदाम में बैली ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर जाने वाले यात्रियों को रानीबाग से काठगोदाम तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी यात्रियों को रानीबाग में लगे जाम में फंसे रहना पड़ा। इससे कर्मचारियों, स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। इधर कैंची धाम में भी जाम के चलते श्रद्धालु परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें