फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पर्यटक वाहनों का रास्ता रोका

विज्ञापन
रामनगर के आमडंडा गेट पर ग्रामीणों द्वारा दिया गया धरना। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रास्ते की मांग को लेकर आमडंडा खत्तावासियों ने रविवार को बिजरानी गेट पर धरना दिया और सैलानियों को बिजरानी जोन में प्रवेश नहीं करने दिया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए रास्ता खोल दिया। रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। बता दें कि ग्रामीणों ने रास्ता नहीं देने पर 15 नवंबर से बिजरानी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे से ही आमडंडा के ग्रामीणों ने बिजरानी गेट पर धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी की और सैलनियों की दस जिप्सियों को गेट के बाहर रोक दिया। इस दौरान गेट पर ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। ग्रामीणों ने कहा कि खत्तावासियों को रास्ता नहीं तो सैलानियों को भी रास्ता नहीं दिया जाएगा। आमडंडा खत्ता के ग्रामीणों ने कहा कि कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों ने वन विभाग से पट्टा प्राप्त खत्तावासियों का आवाजाही का रास्ता बंद कर दिया है। मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी और बिजरानी रेंजर राजकुमार ने ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में कॉर्बेट प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग मानते हुए रास्ता खोल दिया। करीब तीन घंटे चले धरने के बाद ग्रामीण शांत हुए। बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर रास्ता खोल दिया है। इस दौरान उपपा नेता प्रभात ध्यानी, कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, भाजपा नेता राकेश नैनवाल, कांग्रेस मीडिया प्रभारी विनय पडलिया, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, नवीन नेगी, यशपाल नेगी, आशुतोष पांडे, गोपाल बिष्ट, बहादुर राम, हेमंत सिंह, दीवान सिंह, जीवन सिंह, चंदन सिंह, रवि, सुरेश, त्रिलोक सिंह, गोपाल सिंह, भुवन राम, बसंती देवी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें