फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल और पहाड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
घोड़ाखाल के तीन मोड के पास जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली/नैनीताल। घोड़ाखाल रोड पर तीन मोड़ के पास स्थित देवी मंदिर से सटे जंगल में रविवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब 80 मीटर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। साथ ही वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस से एसआई गुलाब सिंह कंबोज, कांस्टेबल मनोज पांडे और नवींद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उधर, दीपावली की रात नैनीताल की कैमल्स बैक की पहाड़ी में दोबारा आग लग गई। इससे लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। वन विभाग की टीम ने रविवार शाम तक आग पर काबू पा लिया। वन विभाग के रेंज अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे क्षेत्र में आग लगने का पता चला। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई। शाम तक टीम ने आग पर काबू पा लिया था। टीम में फॉरेस्टर माधवानंद तिवारी, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, रणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें