हल्दूचौड़(नैनीताल)। अनियंत्रित गति से आ रहे पिकप की मोटाहल्दू के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गेहूं लदे ओवर लोड पिकप संख्या यूए 04 टीए 5791 की लालकुआं को सवारियां लेकर जा रहे विक्रम संख्या यूके 04 टीए 5229 से मोटाहल्दू के पास जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें विक्रम सवार नीरज चौहान (26) काशीपुर, देवेंद्र सिंह (25) काशीपुर, बसंती देवी (34) टूटी पुलिया नगला, मंजू चोपड़ा (35) खड़कपुर मोटाहल्दू, मंजू चोपड़ा का पुत्र योगेश (21) घायल हो गए। इनमें मंजू चोपड़ा की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
पिकप में लदे थे गेहूं के 60 कट्टे
हल्दूचौड़(नैनीताल)। पिकप ओवर लोडेड बताया गया है। बताया गया है कि पिकप में 50-50 किलो के 60 कट्टे लदे थे। गेहूं मं हरियाणा सरकार का टैग लगा था।