स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह कार्य चला तो कार्यदायी संस्था से काम वापस लेकर अन्य संस्था को काम दे दिया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय पर काम पूरा करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक में अमर उजाला की खबर ‘हल्द्वानी में धीमा चल रहा स्टेडियम का निर्माण ’ का संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 2018 में उत्तराखंड में नेशनल गेम्स होने हैं।
इसी को देखते हुए प्रदेश के सभी स्टेडियमों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसी के तहत हल्द्वानी स्टेडियम में भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्पोर्ट्स हॉस्टल का कार्य चल रहा है। यह कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाना है, लेकिन कार्यदायी संस्था की धीमी गति से ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है।
सोमवार को हुई बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि यदि कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाती है तो उससे काम वापस ले लिया जाएगा। यह काम किसी ओर संस्था को दे दिया जाएगा। सहायक खेल निदेशक अख्तर अली ने बताया कि हास्टल का निर्माण काफी धीमा चल रहा है। इस संबंध में कई बार कार्यदायी संस्था को कहा जा चुका है।