फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सरेशाम युवकों को पीटने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Tue, 21 May 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर में तीन लोगाें को सरेशाम पीटने का वीडियो वायरल हो गया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में लालपुर निवासी अलाउद्दीन ने बताया कि शनिवार शाम उसका पुत्र नईम और भतीजा राजा को लालपुर निवासी साहिल, उसके भाई इशहाक, अनुज आदि ने रामेश्वरपुर रोड पर गिरा-गिराकर बेल्ट से पीटा। आसपास के लोगो ने किसी तरह से बचाया।
सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने फिर से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसका भाई फईम बचाने पहुंचा तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग हैं। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल किच्छा ले गए जहां से रुद्रपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाद में वहां से भी बेटे और भतीजे को सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें