फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार सेक्टर में बांटकर बनभूलपुरा में किया सत्यापन

Mon, 01 Dec 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा को चार सेक्टर में बांटकर रविवार को पुलिस ने सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया। चारों सेक्टर को पुलिस के चार अधिकारियों ने लीड किया। हालांकि कोई मामला संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार शाम एएसपी लालकुआं दीपशिखा के साथ ही सीओ हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल ने व्यापक सत्यापन, सघन चेकिंग, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बनभूलपुरा के इंदिरानगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, शनिवार बाजार, ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17 और 18, चोरगलिया रोड स्थित लाइन नंबर 1 से 16 तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण पर कार्रवाई के साथ किरायदारों का सत्यापन किया गया। कुछ लोगों के आधार कार्ड भी जांचे गए। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एहतियातन बनभूलपुरा क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटकर चेकिंग अभियान चलाया गया है। संदिग्धों के अलावा बिना सत्यापन रह रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें