हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम से निकली शिवालिक ट्र्रेल्स एमटीबी माउंटेन टेरन सीजन 3 साइकिल रैली
हल्द्वानी। उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को शिवालिक ट्रेल्स 25 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। मिनी स्टेडियम से शुरू हुई स्पर्धा में 50 प्रतिभागियों ने बसानी गांव और बावनडांठ फतेहपुर तक साइकिलिंग की। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई और पोलस्टार एडवेंचर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया। विजेताओं को एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक देवेंद्र जोशी, प्रबंधक मोहन चंद और बलवंत साही ने सम्मानित किया। वहां तहसीलदार कुलदीप जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, वाईएचएआई के दिल्ली मुख्यालय से नवीन तिवारी, नैनीताल इकाई के अध्यक्ष डॉ. एचएस बिष्ट, सचिव सुनील कनवाल, अनुराग भट्ट आदि रहे।