फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज और कल बदले रूट से चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सप्ताहांत पर पुलिस विभाग ने दो दिनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शनिवार और रविवार को सुबह छह से रात नौ बजे तक वाहन परिवर्तित मार्ग से चलेंगे। यह प्लान हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली, कैंची धाम और भीमताल के साथ ही नैनीताल शहर से गुजरने वाले यातायात के लिए है।
विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से जाएंगे। इसी प्रकार रूद्रपुर व रामपुर से आने वाले वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड़ से ही डायवर्ट होकर नारीमन तिराहा से जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र लालकुआं, पंतनगर, रुद्रपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली जाने वाले वाहन काठगोदाम, नारीमन तिराहा से जाएंगे। जबकि भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। रविवार को काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर दोपहर बाद तीन बजे से रात आठ बजे तक नैनीताल से आने वाले वाहन भवाली मस्जिद तिराहा से रूसी बाइपास होकर कालाढूंगी से निकलेंगे। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज व केमू की बसें व टैक्सी निर्धारित रूट से ही चलेंगी। कैंचीधाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र के लिए दोपहिया वाहनों को विकास भवन पार्किंग भीमताल व सैनिटोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराया जाएगा।

नैनीताल, ज्योलीकोट, गेठिया की ओर से आने वाले व कैंची धाम जाने वाले समस्त कार सवारों के वाहन भवाली सैनिटोरियम में पार्क होंगे। हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंचीधाम जाने वाले वाहन विकास भवन भीमताल स्थित पार्किग में पार्क होंगे। नौकुचियाताल से भीमताल व भवाली आने वाली कारों को भीमताल बाइपास से भेजा जाएगा। रानीखेत, अल्मोडा, जागेश्वर बागेश्वर, पिथौरागढ जाने वाले व नैनीताल, ज्योलीकोट, गेठिया से आने वाली कार नैनीबैण्ड-द्वितीय से नैनीबैण्ड प्रथम भीमताल रोड से रामगढ या खुटानी से भेजा जाएगा। भीमताल से बड़े वाहनों को भी खुटानी तिराहे से पदमपुरी, मुक्तेश्वर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। अल्मोड़ा से आने वाले समस्त बड़े वाहन क्वारब के पास रोके जाएंगे। रानीखेत से आने वाले बड़े वाहन खैरना के पास रोके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें