फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर मॉलरोड में आज सुबह से शाम छह बजे तक नहीं गुजरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की लोअर मॉलरोड में लोनिवि की ओर से मरम्ममत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते शनिवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान वाहन अपर माल रोड से गुजरेंगे।
विज्ञापन

लोअर मॉलरोड में लोनिवि द्वारा सड़क के ट्रीटमेंट के लिए नई मशीन से ट्रायल किया जाना है। जिससे शनिवार को लोअर मॉलरोड में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वर्ष 2018 में बरसात के चलते नगर की लोअर मॉलरोड में पर्यटन विभाग के कार्यालय के पास लोअर मॉलरोड का 25 मीटर हिस्सा झील में जा समा गया था। इसके बाद सड़क का अस्थायी ट्रीटमेंट किया गया। 2020 में स्थायी ट्रीटमेंट के लिए लोनिवि की ओर से ड्रिलिंग का कार्य किया जा रहा था। लेकिन झील में बेस बनाकर ड्रिलिंग न होने के कारण विभाग द्वारा अब हैमर ट्रक मशीन से ड्रिलिंग किया जाना है। शनिवार को मशीन का ट्रायल किया जाएगा।
विभागीय सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि मशीन का प्रयोग सफल रहा तो मशीन से डीलिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन व सहायक अभियंता जनौटी ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि लोअर मॉलरोड में काम की वजह से सुबह छह से शाम छह बजे तक लोअर मॉलरोड में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान इंडिया होटल के समीप से अपर माल रोड में वाहनों की आवाजाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें