कालाढूंगी। आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने कालाढूंगी, कोटाबाग में मिठाइयों की दुकानों पर चेकिंग की। वहीं नयागांव में खुले खाद्य पदार्थ जैसे दूध, पनीर, खोया आदि के 48 से अधिक वाहनों को रोक कर जांच की गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि टीम ने कालाढूंगी बाजार, चकलुआ, कोटाबाग में 12 से अधिक दुकानों से सैंपल लिए। बताया कि सूजी, बेसन, रिफाइंड तेल, मिल्क पाउडर आदि के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए। दौरान डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर अजब सिंह रावत आदि शामिल रहे।