फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू

Sun, 01 Nov 2026 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में नेक्सस 2026 कला, विज्ञान, शिल्प एवं ऐपण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि और सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया।विद्यार्थियों ने गणित के सिद्धांतों को समझाने वाले मॉडल, विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित प्रोजेक्ट और सामाजिक विज्ञान के माध्यम से पर्यावरण से जुड़े विषयों को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही, कला, शिल्प और उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण लोककला के स्टॉल प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। मुख्य अतिथि सरिता आर्या ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। इस मौके पर प्रबंधक राहुल थॉमस और प्रधानाचार्या विनीता रावत, आलोक जोशी, कविता गंगोला, सभासद भगवत सिंह रावत, पूनम बिष्ट, विक्रम सिंह रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें