फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ई-रिक्शा और टेंपो पर बड़े अक्षरों में लिखवाना होगा गाड़ी का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर एलआईयू की दरोगा के पति की मौत के बाद परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा और टेंपो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। किसी भी हादसे या घटना के बाद इन वाहनों की पहचान मुश्किल हो जाती है। ऐसे में पुलिस ने शहर में चलने वाले सभी ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को वाहनों पर बड़े अक्षरों में नंबर लिखने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन के लिए बुधवार दोनों वाहन एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी हुई।
विज्ञापन



शहर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके साथ ही कई बार वाहनों में यात्रियों का सामान भी छूट जाता है। वाहनों के नंबर महीन अक्षरों में लिखे होने के कारण इनकी पहचान मुश्किल होती है। ई-रिक्शा और टेंपो एसोसिएशन की बैठक में टीआई महेश चंद्रा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एसपी यातायात के निर्देश के बाद कार्ययोजना बनाई जा रही है। सभी चालकों से कहा गया कि वह अपने-अपने वाहनों के आगे व पीछे बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में नंबर प्लेट लगाएं। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रिंस आहूजा, उमेश चंद्र जोशी, देवीदत्त बहुगुणा, शेर सिंह बिष्ट, राजा आहूजा, गिरीश जोशी, सच्चिदानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें