फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नया ट्यूबवेल लगाने के लिए नगर निगम ने उपलब्ध कराई जमीन

Thu, 19 Feb 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के चार वार्डाें में लोगों को जल संकट से जल्द ही निजात मिलेगी। वार्ड-सात भोटियापड़ाव, वार्ड-आठ जगदंबा नगर कुल्यालपुरा, वार्ड-नौ मल्ली बमौरी और वार्ड-10 मल्ला गोरखपुर में नए ट्यूबवेल के लिए नगर निगम ने दोनहरिया के पास जमीन उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


वार्ड-10 की पार्षद बीना चौहान ने एक साल पहले वार्डवासियों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपा था। उनका कहना था कि बड़े आबादी क्षेत्र में केवल आधे घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। ट्यूबवेल के लिए जमीन न मिलने के कारण यह काम अटका पड़ा था। बुधवार को नगर निगम ने वार्ड-37 स्थित 1200 वर्गफिट जमीन की एनओसी दे दी है। इस ट्यूबवेल से जगदंबा नगर स्थित ओवरहेड टैंक में जलापूर्ति की जाएगी और वहां से नई लाइन बिछाकर प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर किया जाएगा।


जमीन की एनओसी मिल गई है। जल्द डीपीआर बनाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। इससे करीब चार हजार की आबादी को फायदा होगा। - आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान से जमीन संबंधी एनओसी मांगी गई थी, निगम के कब्जे वाली भूमि जनहित में उपलब्ध कराई गई है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें