फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में सूदखोरों से तंग सब्जी व्यापारी ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। सूदखोर से तंग आकर लोहाघाट में एक सब्जी विक्रेता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। चंपावत जिला अस्पताल में इलाज के बाद व्यापारी की स्थिति खतरे से बाहर है। जहर गटकने से पहले व्यापारी ने दो सूदखोरों को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार बता व्हाट्सएप पर पत्र लिखा था। लोहाघाट पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले का व्यापारी सलीम खान यहां खेतीखान रोड में सब्जी की दुकान चलाता है। उसका कहना है कि ब्याज में उधार पैसा देने वाले शहर के दो लोगों की हरकतों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। लोहाघाट अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत जिला अस्पताल में आने से उसकी जान बच गई। जिला अस्पताल के डॉ. शाहिद ने बताया कि व्यापारी की हालत खतरे से बाहर है।
सलीम का कहना है कि उसने एक साल पूर्व एक लाख रुपये का कर्ज लिया और वह सवा दो लाख रुपये अदा कर चुका है। इसके बाद भी एक लाख रुपये बकाया की बात कह सूदखोर उससे तगादा करते रहे। इस राशि को न चुकाने पर परिजनों को उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं। सूदखोर उसे इतना परेशान कर रहा है कि उसके पास आत्महत्या के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। लोहाघाट के थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान का कहना है कि अस्पताल से आए मेमो के आधार पर व्यापारी के जहर गटकने की सूचना मिली थी। तहरीर न मिलने पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लोगों में है इस सूदखोर की दहशत
चंपावत। सब्जी कारोबारी मो. सलीम खान ने व्हाट्सएप में जिन दो सूदखोर का जिक्र किया है उनमें से एक का इस क्षेत्र में खासा दबदबा है। एक सरकारी विभाग में नौकरी करने वाले इस व्यक्ति से काफी लोगों में दहशत रहती है। यहां तक कि उस व्यक्ति के पास शस्त्र रखने का लाइसेंस भी है। सूत्र बताते हैं कि कर्ज में रुपये देने का लाइसेंस नहीं होने के बावजूद यह व्यक्ति लंबे समय से सूदखोरी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

यह मामला गंभीर है। लोहाघाट के थानाध्यक्ष को इस प्रकरण की जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें