फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग कर रही ट्रेन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
मृतक का फाईल फोटो। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। धुलाई के लिए पिटलाइन पर शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर मंगलवार देर रात सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 12 बजे धुलाई के लिए ट्रेन की पिटलाइन शंटिंग कर रही थी। इस दौरान बाजार से सब्जी का ठेला बंद कर घर लौट रहा राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी मोतीराम कश्यप (34) पुत्र सिपाही लाल कश्यप ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मोतीराम के भाई वीर सिंह ने बताया कि वह बाजार में सब्जी का ठेला लगाता था। मोतीराम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें