शासन ने वैली ब्रिज समेत दूसरे संसाधन हल्द्वानी को भेजा था। अब इन संसाधनों के लिए कुमाऊं से डिमांड आने लगी है। वैली ब्रिज को पिथौरागढ़ जिले में भेजा जाएगा। वहीं, प्रशासन ने एसडीएम को रूट मजिस्ट्रेट बनाया है, जो रास्ता बंद होने की स्थिति में यात्रियों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शासन ने दो वैली ब्रिज, पैदल पुल और ट्रॉली-केबल हल्द्वानी को भेजी थी। ताकि, कुमाऊं में कहीं पर आवश्यकता पड़ने पर इन संसाधनों को भेजा जा सके। अब पिथौरागढ़ जिले से दो वैली ब्रिज की डिमांड भेजी गई है। इसमें एक वैली ब्रिज को संवेदनशील मुनस्यारी और एक को डीडीहाट में रखा जाएगा। अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत कहते है कि फिर एक वैली ब्रिज भेजा जा रहा है। दूसरा ऋषिकेश से पहुंचते ही उसको भी पिथौरागढ़ भेज दिया जाएगा। ब्यूरो