फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से सुरक्षा के लिए टीकाकरण है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अभियान चला रहा है। तमाम कोशिश हो रही है, इसके बाद भी टीका लगने से कई लोग छूटे हुए हैं, इन लोगों को टीके का सुरक्षा कवच मिलना बाकी है। चिकित्सकों के अनुसार टीका लगाना बेहद जरूरी है। टीका अभियान को सफल बनाना हमारी जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

शिक्षक भी समझें अपनी जिम्मेदारी
कोविड वैक्सीन की प्रिकाशनरी डोज लगाने के लिए पहले नौ महीने का समय था, जो अब छह महीने का हो गया है। साथ ही स्कूल खुल गए हैं, स्कूल प्रबंधन, टीचर यह सुनिश्चित करें कि कोई विद्यार्थी टीका लगने से वंचित तो नहीं रह गया है। अगर किसी की एक डोज भी रह गई है तो अभिभावकों को जागरूक करते हुए विद्यार्थी को टीका लगवाएं।
- डॉ. अजय शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
---
अभी कोविड गया नहीं, बरते सावधानी
अभी कोविड गया नहीं है। इस बात को ध्यान में रखना चाहिए। सभी प्रोटोकाल, मानकों का पालन करें। सभी व्यक्तियों को टीका लगवाना चाहिए। अगर कोई आसपास का व्यक्ति टीका लगने से छूट गया तो उसे टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

- डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज, हल्द्वानी
-----
सभी टीका लगवाएं
कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। टीके का सुरक्षा कवच अवश्य लें। 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग को भी टीका लग रहा है। बच्चों को टीका लगे, इसके लिए अभिभावक भी आगे आएं।
-डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ, नैनीताल
जागरूक कर टीका कराया
अधिक से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए हमारी संस्था ने सर्वे किया। सर्वे में ऐेसे कई लोग मिले जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया था। संस्था ने जागरूक कर उनका टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

-कंचन भंडारी समन्वयक, विमर्श सामाजिक संस्था उत्तराखंड
नैनीताल जिले में टीकाकरण की स्थिति
-----
18 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए जिले का लक्ष्य : 777984
- पहली डोज लगी : 793323
- दूसरी डोज लगी : 775039
जिले में 15 से 17 आयु वर्ग का लक्ष्य : 61717
पहली डोज : 52956
दूसरी डोज : 41004
12 से 14 आयु वर्ग का लक्ष्य : 38527
पहली डोज : 41039
दूसरी डोज : 24655
प्रिकॉशनरी डोज का लक्ष्य : 138646
टीका लगा : 65070
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें