फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड ने जीती 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप की ट्रॉफी

Mon, 01 Jun 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड का दबदबा तीसरे दिन भी कायम रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने 560 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उत्तर प्रदेश 216 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान 91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव कमलेश तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 52 स्वर्ण, 46 रजत और 58 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश ने 18 स्वर्ण, 15 रजत और 44 कांस्य पदक जीते। राजस्थान के खाते में नौ स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य पदक आए।प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से आए 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबलों के संचालन के लिए विभिन्न राज्यों के 35 निर्णायक भी मौजूद रहे।


-
भाई-बहन की जोड़ी ने जीते पदक
हल्द्वानी। ताइक्वांडो स्पर्धा में बागेश्वर के चचेरे भाई-बहन नैतिक और माहिरा डसीला ने पदक जीते। माहिरा जिला, ओपन स्टेट और दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। माहिरा का सपना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। येलो बेल्ट धारक 10 वर्षीय नैतिक भी राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में मेडल अपने नाम कर चुके हैं। उनके पिता संजय सिंह बीएसएफ में कार्यरत हैं जबकि माता अंजली डसीला गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें